Search
Close this search box.

गाजीपुर: जखनियां बाजार में रेलकर्मी को टक्कर मारकर चबूतरे से टकराई बाइक, चालक की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जखनियां बाजार में बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित बाइक पहले बाजार जा रहे रेलकर्मी को टक्कर मारती हुई नाली के चबूतरे से जा भिड़ी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार भुड़कुड़ा निवासी भोलू कन्नौजिया बाइक से जखनियां बाजार जा रहा था। जैसे ही वह भुड़कुड़ा रोड पर पहुंचा, अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान उसने दक्षिण रेलवे गेट पर ड्यूटी पूरी कर खरीदारी के लिए बाजार जा रहे खेताबपुर निवासी रेलकर्मी राकेश सिंह को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बाइक सीधे नाली के चबूतरे से जा टकराई, जिससे भोलू कन्नौजिया के सिर, सीने और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। हादसे में रेलकर्मी राकेश सिंह गिर जरूर पड़े, लेकिन उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

ब्यूरोचीफ– संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें