Search
Close this search box.

अंबेडकर नगर: पांच बच्चों की मां ने बेटे की उम्र के युवक से की शादी, गांव में चर्चा का विषय बना मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबेडकर नगर। जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां पांच बच्चों की मां मुन्नी देवी ने अपने ही बेटे की उम्र के कबाड़ खरीदने वाले युवक निखिल से मंदिर में शादी कर ली। यह मामला सामने आते ही लोग हैरान हैं और पूछ रहे हैं— “आखिर हुआ क्या है?”

कबाड़ खरीदने वाले निखिल से हुआ प्यार

मुन्नी देवी, उम्र लगभग 40–45 वर्ष, अपने परिवार के साथ रहती हैं। बताया जा रहा है कि निखिल देवरिया जिले से कबाड़ खरीदने के लिए हुसैनपुर खुर्द गांव आया करता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया।

मुन्नी देवी के अनुसार, “कबाड़ लेने आया, बात हुई। उसने कहा साथ रहेंगे। पांच बच्चे हैं, रखने को तैयार हो तो ठीक है।” निखिल ने भी मुन्नी की उम्र और उसके बच्चों से कोई आपत्ति नहीं जताई और दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया।

पति को पता चला तो बढ़ा हंगामा

जब मुन्नी के पति को इस रिश्ते की भनक लगी, तो घर में हंगामा मच गया। मोहल्ले वाले और समाज के लोग भी इकट्ठा हुए और दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मुन्नी देवी अपने फैसले पर अडिग रहीं। मुन्नी के पति ने कहा “मेरे साथ धोखा हुआ है। मेरी पत्नी पीठ पीछे मुझे धोखा दे रही थी। मुझे इसकी जानकारी बेटी ने दी।”

मंदिर में पति के सामने ही की शादी

सभी विरोधों के बावजूद मुन्नी देवी ने अपने प्रेमी निखिल से मंदिर में शादी कर ली। पति और गांव के लोग इसे रोक नहीं सके। निखिल ने कहा
“बदनाम कर दिए तो क्या करें? हम बच्चों को भी रखेंगे और उनका भविष्य बेहतर बनाएंगे।”

गांव में बना चर्चा का विषय

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे “कबाड़ में मिला प्यार” का नाम दे रहे हैं। कई लोग मुन्नी के फैसले को गलत ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ इसे “व्यक्तिगत स्वतंत्रता” बता रहे हैं। फिलहाल, गांव में यह शादी ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है और लोग अलग-अलग तरह की चर्चाएँ कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें