Search
Close this search box.

गाजीपुर: सैदपुर में जमीनी विवाद को लेकर मनबढ़ों ने अधिवक्ता को पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: सैदपुर में जमीनी विवाद को लेकर मनबढ़ों ने अधिवक्ता को पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज सैदपुर थानाक्षेत्र के मलिकपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मनबढ़ों द्वारा एक अधिवक्ता पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अधिवक्ता को रास्ते में घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

नगर निवासी अधिवक्ता केदारनाथ पाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह मलिकपुर गांव से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के रास्ते पर पहुंचे, तभी जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर प्रकाश पाल नामक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि आरोपियों ने अधिवक्ता को गालियां देते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद डराते हुए धमकी दी कि “अगर दोबारा इस रास्ते से गुजरे तो जान से मारकर खेत में दबा देंगे।”

घटना से दहशत में आए पीड़ित अधिवक्ता तुरंत थाने पहुंचे और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें