Search
Close this search box.

वाराणसी सिटी स्टेशन का डीआरएम ने किया गहन निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

वाराणसी ।आशीष जैन ने शनिवार को वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण में ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओं, स्टेशन की संरक्षा व्यवस्था, पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग तथा ट्रेन संख्या 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर मेल एक्सप्रेस के रेक की जांच की गई।

डीआरएम ने स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, दिव्यांग यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म, फूड प्लाजा, खान-पान स्टॉल, वॉटर बूथ, वॉटर कूलर और पे एंड यूज शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने तथा पंखों और वॉटर कूलरों को निरंतर चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन पैदल उपरगामी पुल और स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूरा करने को कहा।

संरक्षा निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रिले रूम, डाटा लॉगर रूम, आईपीएस रूम, अग्निशमन यंत्र, स्टेशन पैनल, इंटरचेंज पॉइंट्स, टोकनलेस ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट और विभिन्न रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से परिचालन व्यवस्था की जानकारी भी ली।

इसके अलावा 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर मेल एक्सप्रेस के कोचों की स्वच्छता, लाइट, पंखों, वॉटर रिफिलिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक एच. हाशमी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें