Search
Close this search box.

वाराणसी में गंगा की नाव पर नॉनवेज और शराब पार्टी का वीडियो वायरल, पांच गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर नॉनवेज पकाने और शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर वीडियो में दिखाई दे रहे पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान की। वीडियो में कुछ युवक नाव पर शराब छलकाते और मीट बनाते हुए नजर आ रहे थे। घटना सामने आने के बाद धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए लोगों ने कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित नाव को भी सीज कर दिया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें