Search
Close this search box.

थाना समाधान दिवस पर मिले 14 प्रार्थना पत्र, एक का भी नहीं हुआ निस्तारण

मिर्जापुर: ड्रमंडगंज थाना परिसर में शनिवार को तहसीलदार लालगंज तरूण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 14 प्रार्थना पत्र आए सभी भूमि विवाद संबंधित रहे।

तहसीलदार ने भूमि विवाद संबंधित मामलों को राजस्व व चकबंदी विभाग की टीम को लेकर निस्तारित करवाने का प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया। इस दौरान एसआई भरत राय, अवधेश कुमार सिंह, अखिलेश यादव लेखपाल विनोद यादव, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें