Search
Close this search box.

बलिया: आयुर्वेदिक-यूनानी फार्मासिस्ट संघ का चुनाव संपन्न, सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट विजय शंकर राम का सम्मान

बलिया। बुधवार की दोपहर राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ जनपद शाखा, बलिया द्वारा सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट विजय शंकर राम के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चीफ फार्मासिस्ट जय प्रकाश ने की, जबकि संचालन बीएन पाण्डेय ने किया।

सम्मान समारोह के उपरांत जनपद शाखा का चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव राजकर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, मंडलीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी तथा संघ के संरक्षक बीएन सिंह की देखरेख में कराया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से देवेन्द्र नाथ तिवारी को अध्यक्ष, विनोद तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अनवार अहमद को मंत्री चुना गया।

इस अवसर पर जनपद के सभी आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राजकर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

संजय सिंह- रिपोर्टर, बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें