Search
Close this search box.

बकरीद से पहले हरपालपुर लोहता में सीवर समस्या से ग्रामीण परेशान, सफाई न होने पर बढ़ा बीमारी का खतरा

वाराणसी । जनपद के हरपालपुर लोहता ग्राम पंचायत में सीवर टंकी की सफाई न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा समस्या का समाधान नहीं कराया गया। बकरीद जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के अवसर पर भी सीवर टंकी की सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार सीवर का गंदा पानी सड़क और घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है। गांव के कई परिवारों के घरों में गंदा पानी घुसने से बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी रास्ते से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि गंदगी के कारण कई लोग बीमार भी पड़ चुके हैं। बावजूद इसके पंचायत स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सीवर टंकी की सफाई कराई जाए और गांव में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को राहत मिल सके।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें