Search
Close this search box.

गाजीपुर: सिकंदरपुर सहित जिले की 3 ग्राम पंचायतों ने रोशन किया नाम, दिल्ली में ‘मॉडल यूथ ग्रामसभा’ कार्यक्रम में प्रधान होंगे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। जिले की तीन ग्राम पंचायतों ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट कार्यों से गाजीपुर का नाम रोशन किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिले की तीन ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले ‘मॉडल यूथ ग्रामसभा एवं यूथ लीडरशिप’ कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है।

इनमें करंडा ब्लॉक के सिकंदरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान राजेश सिंह (गुड्डू), भरवल के प्रधान रविकांत, और राजपुर के प्रधान अभय कुमार शामिल हैं। इन सभी को आगामी 30 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में होने वाले राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रधान राजेश सिंह गुड्डू ने अपनी ग्राम पंचायत में नवाचारों, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने युवाओं को ग्राम सभा से जोड़ने, स्वच्छता, डिजिटल सुविधा और पारदर्शी शासन व्यवस्था की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाए हैं।

कार्यक्रम में देशभर के चयनित ग्राम प्रधानों को शामिल किया जाएगा, ताकि वे अपने अनुभव साझा कर सकें और आदर्श ग्राम पंचायत मॉडल को आगे बढ़ा सकें। गाजीपुर के लिए यह गौरव की बात है कि जिले की तीन ग्राम पंचायतों को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में स्थान मिला है।

ब्यूरोचीफ– संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें