Search
Close this search box.

नगरा-बलिया मार्ग पर दो कारों में जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, पांच घायल

बलिया: शनिवार की देर शाम नगरा-बलिया मार्ग पर बछईपुर गांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. घायलों मे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मऊ निवासी अंवेश कुमार सिंह (पुत्र अवधेश सिंह) वैगनआर कार से जा रहे थे, बछईपुर गांव के पास उनकी कार की टक्कर सामने से आ रही ब्रेजा से हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंवेश की मौके पर ही मौत हो गई।

ब्रेजा कार मे सवार सलेमपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह ( पुत्र राजा कृष्ण सिंह) और गोलू सिंह (पुत्र कमलेश सिंह) को गंभीर चोटें आयी है. तीन अन्य घायल हैं. सभी को पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

सूचना मिलते ही आनन-फानन में नगरा थाना पुलिस और क्षेत्राधिकार रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये है. मामले में प्रशासनिक कार्यवाही जारी है।

रिपोर्ट- अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें