Search
Close this search box.

वाराणसी: मऊ रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 4.0 के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के तत्वावधान में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (DLC) अभियान 4.0 के अंतर्गत पेंशनरों को आधुनिक फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से मऊ रेलवे स्टेशन पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

मंडल के लेखा विभाग, पेंशन अनुभाग द्वारा संचालित इस शिविर में कुल 28 पेंशनरों ने भाग लिया, जिन सभी का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट मौके पर ही जारी किया गया। पेंशनरों को पम्पलेट वितरित कर DLC प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण भी दिया गया।

फेस ऑथेंटिकेशन से जीवन प्रमाण प्रक्रिया आसान

कार्यक्रम में उपस्थित लेखाकार विकास कुमार पाण्डेय ने बताया कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तकनीक विशेष रूप से वृद्ध एवं अशक्त पेंशनरों के लिए अत्यंत उपयोगी है। अब उन्हें बैंक या कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं, वे स्मार्टफोन से Jeevan Pramaan App और Aadhaar Face RD के जरिए घर बैठे ही जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं।

लेखाकार आशीष चौधरी ने फेस ऑथेंटिकेशन का लाइव डेमो प्रस्तुत किया और पेंशनरों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया। लेखा विभाग की टीम ने सभी 28 पेंशनरों के DLC मौके पर ही जनरेट किए।

कैसे जमा करें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट?

पेंशनर्स अब पूरी तरह पेपरलेस और सुरक्षित तरीके से घर बैठे DLC जमा कर सकते हैं—

  1. Jeevan Pramaan App को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
  2. ‘Generate Life Certificate’ पर क्लिक करें।
  3. पेंशनर का नाम, PPO नंबर, बैंक नाम आदि भरें।
  4. Aadhaar आधारित फेस ऑथेंटिकेशन करें।
  5. प्रमाण पत्र जनरेट होते ही स्वतः बैंक एवं विभाग को भेज दिया जाता है।

सरकार द्वारा लागू इस डिजिटल प्रक्रिया ने पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की पारंपरिक विधि को अत्यंत सरल व सुगम बनाया है।

Leave a Comment

और पढ़ें