Search
Close this search box.

सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सिपाही भर्ती परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने, गड़बड़ी करने या किसी भी प्रकार की अनियमितता में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

बुधवार रात मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिपाही भर्ती परीक्षा और प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें