Search
Close this search box.

मीरजापुर में राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित, जीएसटी समस्याओं के समाधान पर हुआ व्यापक मंथन

मीरजापुर। 05 जून 2026 राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों एवं करदाताओं की समस्याओं के समाधान तथा जीएसटी अनुपालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बाजीराव कटरा स्थित होटल कृष्णा पैलेस में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) दिनेश कुमार दुबे ने की, जबकि उपायुक्त राज्य कर खंड-1 अन्जेश बरनवाल एवं खंड-2 दुर्गेश यादव सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में व्यापारियों, करदाताओं, व्यापार बंधु पदाधिकारियों तथा अधिवक्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए जीएसटी रिटर्न, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी), ई-वे बिल, पंजीकरण एवं अन्य कर संबंधी विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं और समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने बताया कि संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजस्व संग्रह में वृद्धि, अधिकाधिक व्यापारियों का जीएसटी पंजीकरण, जीएसटी 2.0 सुधारों की जानकारी तथा कर अनुपालन को सरल और प्रभावी बनाना है।

संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार दुबे ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा प्राप्त सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त ओम प्रकाश शुक्ला, विनोद कुमार, व्यापारी प्रतिनिधि शत्रुघ्न केसरी, मोहन दास अग्रवाल, आशीष बुधिया, उमा बरनवाल तथा अधिवक्ता प्रतिनिधि कुलदीप खंडेलवाल सहित अनेक व्यापारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न यह कार्यक्रम विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें