Search
Close this search box.

राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल पहुंचे काशी, मार्कंडेय महादेव मंदिर में सपरिवार किया जलाभिषेक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने सपरिवार शनिवार को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में विधि- विधान से बाबा का जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारीयों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक करते हुए जलार्पण कराया। राज्यपाल ने विशेष आरती में भी भाग लिया। 

पूजा- पाठ करने के बाद राज्यपाल ने गोस्वामी समाज से मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और यहां के धार्मिकता की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अद्वितीय धार्मिक स्थल व यहां कराए गए विकास का अवलोकन कर इस धार्मिक स्थल के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। साथ ही मंदिर के पुजारियों व व्यवस्थापकों की प्रसंशा भी की। 

उन्होंने भगवान शिव से देश, समाज और जनकल्याण के लिए अराधना की। इस पूरे अनुष्ठान के दौरान राज्यपाल की सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस मौके पर गोस्वामी समाज के पुजारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

Leave a Comment

और पढ़ें