Search
Close this search box.

गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर घायलावस्था में गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जिले में स्वाट टीम और मुहम्मदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर वाहन चोर घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चोरी की बोलेरो गाड़ी, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, मिशन शक्ति 5.0 और आगामी त्योहारों के मद्देनज़र अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी स्वाट टीम और प्रभारी निरीक्षक आर.एस. नागर मय टीम सलेमपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बोलेरो बलिया जनपद से गाज़ीपुर की ओर आ रही है।

पुलिस ने रघुवरगंज मोड़ पर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों ने नसरतपुर मोड़ पुलिया के पास पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तुरंत सीएचसी मुहम्मदाबाद भेजा गया, जबकि उसका साथी गिरफ्तार किया गया। तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. आरजू कुरैशी, पुत्र एकराम कुरैशी, निवासी ग्राम डुमरी, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार — घायल/गिरफ्तार
  2. मु. नसीम शाह, पुत्र रूस्तम शाह, निवासी ग्राम डुमरी, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार — गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ब्यूरोचीफ–संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें