Search
Close this search box.

रसड़ा नगर पालिका में सीसी रोड व कवर्ड नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

बलिया । के रसड़ा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने दो वार्डों में सीसी रोड एवं कवर्ड नाली निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। वार्ड संख्या 19 में झाबर के मकान से रवि के मकान तक तथा वार्ड संख्या 05 में दयानंद के मकान से प्रजापति के मकान होते हुए जफर के मकान और गायत्री मंदिर तक सीसी रोड व कवर्ड नाली का निर्माण कराया जाएगा।

पूजन कार्यक्रम में सभासद जैकी, मोनू जायसवाल, प्रिंस, आशुतोष, शिवम, रजत, बब्लू सिंह, धीरज और पप्पू सहित नगर पालिका के अन्य सभासद व कर्मचारी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य पर खुशी जताते हुए कहा कि सड़क और नाली निर्माण से जलजमाव की समस्या दूर होगी तथा आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें