महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा नव वर-वधुओं पर गुलाब की पंखुड़िया बिखेर स्वागत किया गया।
वाराणसी: मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत नगर निगम वाराणसी द्वारा शहीद उद्यान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 45 जोड़ों का विवाह किया गया। नगर निगम द्वारा सभी जोनल अधिकारियों के माध्यम से वैवाहिक जोड़ों को चिन्हित किया गया था।

योजना के अन्तर्गत 51 जोड़ो के द्वारा अपना पंजीकरण कराया गया था, परन्तु वैवाहिक कार्यक्रम में 45 जोड़े एवं उनके परिवार के लोग उपस्थित थे। वैवाहिक जोड़ो में 34 हिन्दू एवं 11 मुस्लिम परिवार से हैं। सभी हिन्दू जोड़ों को एकसाथ पंडित के द्वारा मंत्रोचार कर विवाह सम्पन्न कराया गया तथा मुस्लिम जोड़ों का मौलवी के द्वारा निकाह कराया गया। कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर निगम के वरिष्ठ पार्षदगणों के द्वारा समारोह में उपस्थित होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया गया।
महापौर के द्वारा सभी वर-वधुओं के उपर गुलाब की पंखुडियों को बिखेर कर उनका स्वागत किया गया तथा महापौर के द्वारा सभी को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। महापौर के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा सर्वसमाज के विकास हेतु कार्य किया जा रहा है, जिसमें जाति सम्प्रदाय नही देखा जाता है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मुख्यमंत्री सामुहिक विकास योजना है, जिसमें सभी जाती धर्म को बराबर का दर्जा दिया जा रहा है।

महापौर के द्वारा आर्शीवाद देते हुये कहा गया कि नव विवाहित जोड़ा मिलजुल कर अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनायें। समाज कल्याण अधिकारी के द्वारा शासन स्तर से दी जाने वाले उपहार जिसमें कपड़े, साड़ी, बरतन, ट्राली बैग, अर्नामेन्ट इत्यादि का सभी वर वधुओं को वितरित किया गया।
वैवाहिक कार्यक्रम के इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया, अमरदेव यादव, श्यामआसरे मौर्य, सुरेश कुमार, सिन्धु सोनकर, प्रमोद राय, संदीप सिंह रघुवंशी, कुसुम पटेल, पूर्व पार्षद दिनेश यादव इत्यादि ने भी उपस्थित होकर आशीर्वाद दिया गया। अंत में सभी वर वधुओं को भोजन कराया गया।
नगर निगम से कार्यक्रम की आयोजक अपर नगर आयुक्त सविता यादव थीं। अधिकारियों में जिला समाज कल्याण अधिकारी, वाराणसी, समस्त जोनल अधिकारी, एस0बी0एम0 के डाकुमेन्ट मैनेजर प्रीति सिंह उपस्थित थी। मंच का संचालन पी0आरओ0 संदीप श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।