Search
Close this search box.

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव 2026: अरुण कुमार त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं के हितों को लेकर रखा अपना विजन

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव 2026 में सदस्य पद के प्रत्याशी अरुण कुमार त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं के विकास और सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का समग्र विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए वे निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।

अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि नए अधिवक्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, चेंबर, लाइब्रेरी, बिजली, पानी और वाई-फाई जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के लिए फ्री मेडिकल इंश्योरेंस, स्वास्थ्य सेवाएं और कचहरी परिसर में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे नियमित स्वास्थ्य जांच संभव हो सके।

उन्होंने कहा कि नए और पुराने सभी अधिवक्ताओं के लिए पेंशन व्यवस्था लागू होनी चाहिए। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट) जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए, ताकि अधिवक्ताओं को कानूनी सुरक्षा मिल सके।

अरुण कुमार त्रिपाठी ने यह भी कहा कि वे महिला अधिवक्ताओं के विकास और उनके अधिकारों के लिए विशेष रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे और उनके हितों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें