Search
Close this search box.

4 घंटे बाद नहर में मिला लापता किशोर का शव, इलाके में शोक की लहर

कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र की रतनपुर कॉलोनी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए 16 वर्षीय किशोर का शव करीब 24 घंटे बाद नहर से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रतनपुर कॉलोनी निवासी अनुभव शुक्ला उर्फ सानू रविवार सुबह करीब 10:30 बजे साइकिल से घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक वह अपनी बहन की कॉपी लेने के लिए शिक्षक के घर गया था। शिक्षक के यहां से कॉपी लेने के बाद वह वापस घर के लिए रवाना हुआ, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। सोमवार को किशोर का शव नहर से बरामद हुआ।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। साथ ही परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें