Search
Close this search box.

प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह, यूट्यूब देखकर शव के टुकड़े किए; पति-पत्नी गिरफ्तार

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लापता युवक विजय निषाद की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बकेवर थाना क्षेत्र में हुए इस हत्याकांड में पुलिस ने एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने के तरीके यूट्यूब वीडियो देखकर अपनाए थे।

पुलिस के मुताबिक, मृतक विजय निषाद और आरोपी महिला किरन देवी के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस संबंध से नाराज महिला के पति कामता प्रसाद ने पत्नी के साथ मिलकर विजय की हत्या की साजिश रची।

योजना के तहत किरन देवी ने विजय को बहाने से हमीरपुर स्थित अपने घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद कामता प्रसाद ने दरवाजे की चौखट से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को छिपाने का प्रयास किया और रात के समय उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार, शव को बोरे में भरने में दिक्कत आने पर आरोपियों ने आरी और ग्राइंडर की मदद से उसके पैर काट दिए। पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल फोन, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, जूते समेत अन्य सामान अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया।

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें