Search
Close this search box.

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक से इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई ठुकराई

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताएं जताई गई थीं। अदालत ने याचिकाकर्ता को तत्काल राहत देने से मना कर दिया, जिससे प्रस्तावित प्रदर्शन पर फिलहाल कोई रोक नहीं लग सकी।

याचिका में दावा किया गया था कि विरोध प्रदर्शन से सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका है। हालांकि, हाईकोर्ट ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के आयोजन का रास्ता फिलहाल साफ हो गया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें