Search
Close this search box.

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के चलते यात्रा पर रोक, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया

रुद्रप्रयाग। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा और मौसम विभाग द्वारा जारी खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर संचालित सभी यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थलों एवं सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन ने बताया कि खराब मौसम और संभावित भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्ग की लगातार निगरानी करने तथा यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद ही आगे की यात्रा की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें