Search
Close this search box.

शराब की दुकान हटाने के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना, एक माह में स्थानांतरण का भरोसा

बलिया । नगर के समीप निहोरा नगर, बेदुआ और शनिचरी मंदिर क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय लोगों द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। क्षेत्रवासियों का आरोप था कि दुकान के कारण आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है और लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन का समापन रविवार को आश्वासन मिलने के बाद कराया गया।

धरने पर बैठे लोगों को मंत्री दयाशंकर सिंह के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह ने जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर शराब की दुकान के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर उसे वर्तमान स्थान से हटाया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि तब तक दुकान के आसपास किसी भी व्यक्ति को शराब पीने की अनुमति नहीं होगी।

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था की निगरानी पुलिस प्रशासन करेगा। यदि कोई व्यक्ति दुकान के आसपास शराब पीते हुए पाया गया तो संबंधित दुकान के लाइसेंस पर कार्रवाई करते हुए उसे निरस्त करने तक की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। आश्वासन मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने धरना समाप्त कर प्रशासन से वादे को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग की।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें