Search
Close this search box.

अमेरिकी दूतावास ने गर्भवती भारतीय महिलाओं के वीजा पर लगाई रोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई दिल्ली: अमेरिकी दूतावास ने भारत में गर्भवती भारतीय महिलाओं को वीजा देने में विशेष सतर्कता बरतने का ऐलान किया है। दूतावास ने कहा है कि यदि उन्हें संदेह होता है कि किसी महिला की यात्रा का मुख्य उद्देश्य अमेरिका में बच्चे को जन्म देना और उसके लिए अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करना है, तो उसे वीजा नहीं दिया जाएगा।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह अनुमति नहीं है और हर साल बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं केवल बच्चों को अमेरिका में जन्म देने के इरादे से टूरिस्ट वीजा पर देश में प्रवेश करती हैं। इस मामले में ट्रंप प्रशासन पहले ही ऐसी महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें