Search
Close this search box.

सीएम योगी 4 जनवरी को वाराणसी आएंगे, राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का करेंगे उद्घाटन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 जनवरी को वाराणसी के दौरे पर आएंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

बताया जा रहा है कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 जनवरी से प्रारंभ हो रही है, जिसमें देशभर से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और खेल विभाग द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ से वाराणसी को राष्ट्रीय स्तर पर खेल गतिविधियों का एक बड़ा मंच मिलने जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें