Search
Close this search box.

विनीत राय हत्याकांड: फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसा, इनामी राशि बढ़ाने की तैयारी

गाजीपुर । जनपद के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। पुलिस प्रशासन अब मुख्य आरोपियों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी और कथित कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय समेत आलोक दुबे, कमलेश चौधरी और सोनू यादव पर एक जून को 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यह पुरस्कार राशि वाराणसी मंडल के डीआईजी वैभव कृष्ण द्वारा घोषित की गई थी।

एसपी ने कहा कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद यदि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं होते हैं तो उन पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पुलिस का मानना है कि इनाम बढ़ने से आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी और आम लोगों से भी महत्वपूर्ण सूचनाएं मिल सकेंगी।

विनीत राय हत्याकांड को लेकर जिले में पहले से ही काफी चर्चा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा और उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें